আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शॉ की टी20 में वापसी; सूर्या को टेस्ट में मौका

Published on: January 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा दोनों टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे. खास बात यह है कि टेस्ट टीम में पहली बार सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को भी जगह मिली है. वहीं रवींद्र जडेजा को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, जबकि टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे. टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स को शामिल नहीं किया गया है.

https://कोरबी और घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु होगी रेस्क्यू सेंटर की स्थापना

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

https://मकर संक्रांति के दिन करें इन 6 चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान) सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार.

https://कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-कॉमेडी से है भरपूर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वाशिंग्टन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

https://खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 फीसदी हुई, पिछले एक साल में सबसे कम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now