नई दिल्ली. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल के साथ हुआ विवाद अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. सपना गिल को बीते दिन एक स्थानीय कोर्ट से जमानत मिली थी. जमानत पर बाहर आने के बाद सपना गिल ने टीम इंडिया के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. सपना गिल ने आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई है. पृथ्वी शॉ के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. वकील अली काशिफ देशमुख के मुताबिक, सपना गिल ने आईपीसी की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत केस दर्ज करवाया है.
https://पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 8.63 करोड़ रुपए जारी
गौरतलब है कि टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बीते दिनों विवादों में आ गए थे, जब मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में उनका सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ विवाद हुआ था. पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सपना गिल और उनके दोस्तों से हाथापाई हो रही है. पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से पुलिस में सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था, यह हिरासत 20 फरवरी को खत्म हुई और बाद में स्थानीय अदालत द्वारा उन्हें ज़मानत दे दी गई.
https://सभी धर्मों में लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के समान करने की याचिका खारिज











