कोरबा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने पसान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रारंभ करने, मोरगा में 36 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, कोरबी और घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यू सेंटर की स्थापना, कापूबाहरा और तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण, ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा की. इसी के साथ उन्होंने पिपरिया में देवगुड़ी समेत कुल 25 देवगुड़ियों के निर्माण, पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण, ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था, नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण, ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोलने और अमझर से जरौंधा सीमा तक सड़क निर्माण की घोषणा की.
https://ED की छापेमारी पर सीएम बोले- सरकार को अस्थिर करने का प्रयास
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम लाफा में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की. उन्होंने पाली के मुख्य बाजार में शेड निर्माण, चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतीक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाने, औराभाटा नाला में पुल निर्माण, लाफा में 60 सीटर कन्या छात्रावास, लाफा में ठाकुरदेव की स्थापना और लाफा में 36 केव्ही विद्युत स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं से आमजनों की जिंदगी में परिवर्तन आए, उनकी आमदनी बढ़े, इसका प्रयास राज्य सरकार कर रही है.
https://जोशीमठ 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसा, इसरो ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर







