रायपुर. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस ग्राउंड के हैलीपैड पर ED की छापेमारी पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि ये चुनाव तक रहेंगे यहीं, चुनाव करा के जाएंगे. प्रदेश में चिटफंड घोटाले में लोगों का हजार करोड़ डूबा है. उसकी जांच नहीं कर रहे, हमारी पहली सरकार है देश में जो चिटफंड कंपनी की संपत्तियों को जब्त कर लोगों को उनके रुपए लौटाने का काम कर रही है. हजारों करोड़ है हम सिर्फ कुछ करोड़ ही लौटा पाए हैं. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, ईडी जांच करे, क्यों नहीं करते हैं, ये राजनीति उद्देश्य से मोटिवेटेड होकर काम कर रहे हैं.
https://मकर संक्रांति के दिन करें इन 6 चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
मुख्यमंत्री ने ED की जांच और छापों को लेकर कहा कि- मैं शुरू से कह रहा हूं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा यहां लड़ नहीं पा रही है. लगातार बैठकें कर रहे हैं. यहां का प्रभारी बदल दिए, नेता प्रतिपक्ष बदल दिए, प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. इनके पास अब एक यही हथियार है जिसके माध्यम में कार्रवाई करवा रहे हैं. ईडी के जरिए दुष्प्रचार करना, परेशान करना यही इनका काम है. इस पूरी कार्रवाई में होना-जाना तो कुछ नहीं है केवल परेशान करना है. कुल मिलाकर स्थिर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है. जितना बदनाम कर सकते हैं बदनाम करो, ED के छापों से राजनेताओं और अफसरों को डराने का काम किया जा रहा है.
https://कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-कॉमेडी से है भरपूर







