मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में मनाया जाने वाला महान पर्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा और दक्षिण को दैत्यों की दिशा माना जाता है. माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से यानी 14 जनवरी से सूर्य उत्तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं. इसलिए इस दिन को धार्मिक मान्यताओं में बहुत खास अवसर माना जाता है.
इस दिन देवलोक का दरवाजा खुल जाता है और देवताओं का दिन आरंभ होता है. इसलिए इस दिन युगों से दान पुण्य करने का विधान बना हुआ है. कहते हैं इस दिन किए हुआ दान पुण्य जीवन में सुख-समृद्धि लाता है. वह ही इस जन्म में नहीं, बल्कि कई जन्मों तक मकर संक्रांति में किए दान का पुण्य फल प्राप्त होता है. इसलिए दान-पुण्य के इस अवसर को गंवाए बिना अपनी क्षमता के अनुरूप हम सभी को कुछ न कुछ दान जरूर करना चाहिए.
https://जोशीमठ 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसा, इसरो ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर
तिल का दान
मकर संक्रांति को शास्त्रों में तिल संक्रांति भी कहा गया है और इस दिन तिल के दान का खास महत्वम माना गया है. मकर संक्रांति पर तिल के दान के साथ ही भगवान विष्णु, सूर्य और शनिदेव की तिल से पूजा की जाती है. इसके साथ ही ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. दरअसल, शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देवता की पूजा करने के लिए काले तिल का ही प्रयोग किया था. इससे प्रसन्ने होकर सूर्य देव ने वरदान दिया था कि जब भी वहे मकर राशि में आएंगे तो तिल से उनकी पूजा करने और तिल का दान करने से वह प्रसन्न होंगे. इस दिन तिल का दान करने से शनि दोष भी दूर होता है.
कंबल का दान
मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन किसी गरीब, जरुरतमंद या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से आप राहु के अशुभ प्रभाव से भी दूर रहते हैं.
गुड़ का दान
ज्यो तिष में गुड़ को गुरु की प्रिय वस्तुर माना गया है. गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन कुछ मात्रा में गुड़ हम सभी को खाना भी चाहिए. ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं. मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू या फिर गुड़ और मुरमुरे के लड्डू दान कर सकते हैं.
https://घर पर इस पौधे को लगाने से दूर होगी शादी में आ रही अड़चनें
खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को प्रमुख तौर पर खिचड़ी का पर्व माना जाता है और इस दिन खिचड़ी का दान करने का विशेष महत्वत भी माना गया है. इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का दान खिचड़ी के रूप में किया जाता है. उड़द का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसका दान करने से शनि दोष दूर होते हैं. वहीं चावल को अक्षय अनाज माना जाता है. चावल दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है.
वस्त्रो दान
मकर संक्रांति पर वस्त्रों का दान भी महादान माना गया है. इस दिन किसी गरीब और जरुरतमंद को एक जोड़ी वस्त्र का दान अवश्यं करें. एक बात का ध्यान रखें कि ये वस्त्रम पुराने या फिर इस्तेमाल किए हुए और फटे हुए नहीं होने चाहिए. सदैव नए वस्त्रों का दान करना ही शास्त्रों में उचित माना गया है.
देसी घी का दान
ज्यो तिष में घी को भी सूर्य और गुरु से जोड़कर देखा जाता है. मकर संक्रांति पर शुद्ध घी का दान करने से करियर में लाभ के साथ सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं प्राप्तर होती हैं और साथ ही मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त होता है.
https://युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने की सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा











