আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-कॉमेडी से है भरपूर

Published on: January 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जोकि अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगू फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo का हिंदी रीमेक है. यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में ‘लार्जर देन लाइफ’ जैसा एक्शन करते नजर आएंगे. इसकी झलक ट्रेलर में नजर आ रही है। ट्रेलर एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर है. ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि कार्तिक आर्यन एक शहजादे के रोल में हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार में कई शेड्स नजर आएंगे.

https://शराब पीकर कार्यालय पहुंचने वाले IAS सुधाकर खलखो हटाए गए

ट्रेलर में भी वह कभी कॉमेडी करते तो कभी दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन कहते हैं- जब बात फैमिली पर आती है तो डिस्कशन नहीं, एक्शन करते हैं. बता दें कि ‘शहजादा’ 23 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी नजर आएंगी. जहां ‘शहजादा’ में परेश रावल, कार्तिक आर्यन के पिता के रोल में हैं, वहीं मनीषा कोइराला मां का रोल निभा रही हैं. वहीं कृति सेनन हमेशा की तरह एक ग्लैमरस रोल में हैं. ‘शहजादा’ में राजपाल यादव भी हैं.

https://छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी का छापा, मचा हडकंप

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now