आज के ग्रह-नक्षत्र वृद्धि और मित्र योग बना रहे हैं. इन 2 शुभ योगों का फायदा 8 राशियों को मिलेगा. मेष और मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. वृष राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है. सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में फायदा होगा. कन्या राशि वालों को किसी खास काम में सफलता मिलेगी. मकर राशि वालों को उलझा हुआ या उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं. कुंभ राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे. वहीं, मीन राशि वालों की चिंता और तनाव कम होगा साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. इनके अलावा कर्क, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा. इन 4 राशि वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा.
ॐ सूर्याय नमः 28 मार्च रविवार
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा होलिका दहन
मेष : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद से क्लेश हो सकता है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. नकारात्मकता रहेगी. कारोबार लाभदायक रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. प्रमाद न करें.
वृष : अध्यात्म में रुचि रहेगी. किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. नौकरी में चैन रहेगा. विवाद से बचें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. बेकार बातों पर ध्यान न दें. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. प्रमाद न करें.
http://महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक बढ़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना
मिथुन : कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं. योजना फलीभूत होगी. प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेशादि लाभदायक रहेंगे. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
कर्क : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. काम में मन लगेगा. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. कारोबार अच्छा चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. जीवन सु्खमय रहेगा.
सिंह : फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. कारोबार ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
कन्या : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं. कारोबार अच्छा चलेगा. उत्साह बना रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें.
तुला : दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. निवेश में जल्दबाजी न करें. आय बनी रहेगी. उत्साह से काम कर पाएंगे.
http://सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान भी कोरोना पॉजिटिव
वृश्चिक : प्रयास सफल रहेंगे. कार्य की प्रशंसा होगी. नौकरी में कार्यभार रहेगा. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश शुभ फल देंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. जल्दबाजी न करें.
धनु : जोखिम व जमानत के कार्य टालें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. बनते काम बिगड़ सकते हैं. दौड़धूप अधिक होगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. कारोबार में लाभ होगा. आय होगी. धैर्य रखें.
मकर : विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा. अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे. उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे.
कुंभ : स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी में चैन रहेगा. किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है. समय की अनुकूलता का लाभ लें. प्रसन्नता रहेगी.
मीन : कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी. आय में वृद्धि होगी. कारोबार लाभदायक रहेगा. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. घर में व्यय होगा. किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी. बुद्धि का प्रयोग करें. प्रमाद न करें.
http://ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन मिलेगा मेडिकल सर्टिफिकेट











