बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट आनलाइन जारी किए जाएंगे. परिवहन विभाग द्वारा 1 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू की जा रही है. जिसमें आवेदक और चिकित्सक दोनों को आसानी होगी. परिवहन विभाग के ड्राइविंग लाइसेंस को पारदर्शी और पेपरलेस बनाने की दिशा में यह पहला कदम है. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र देने के ऑनलाइन व्यवस्था के अंतर्गत ऐसे चिकित्सक (डॉक्टर) जो इच्छुक हों तथा मेडिकल काउंसिल से रजिस्टर्ड हों, वे परिवहन विभाग से बिना किसी शुल्क के आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं एवं राज्य में कहीं भी ऑनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं.
इसके साथ ही विभाग द्वारा मेडिकल प्रमाण पत्र ऑनलाइन होने से आम जनता को काफी सुविधा होगी. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि फार्म 1-ए मेडिकल प्रमाण पत्र सरकारी या प्राईवेट एम.बी.बी.एस. तथा मेडिकल काउसिल से पंजीकृत चिकित्सक द्वारा सारथी 4.0 आनलाइन के माध्यम से जारी किया जाएगा, जो मान्य होगा.
http://पैन कार्ड को आधार से कराएं लिंक, अंतिम तारीख है नजदीक
कलेक्टर ने अपने और अपनों के लिए घर में ही रहकर होली मनाने की अपील
बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने ज सभी जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देतें हुए संदेश जारी किया है. उन्होंने सभी लोगों को सतर्कतापूर्वक एवं कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए होली पर्व मनाने की अपील की है. जिले में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए उन्होने सभी से आग्रह किया है कि अपने और अपनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर में ही रहकर होली मनाएं. अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलकर एवं भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें. घर के बुजुर्गों बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. मास्क का उपयोग सतत रूप से करतें रहें साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग एवं हाथों की सतत सफाई अथवा सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे.
http://कोरोना के बीच होली धूमधाम से मनाने की तैयारी, चेतावनी का असर नहीं







