আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान भी कोरोना पॉजिटिव

Published on: March 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी. सचिन और पठान दोनों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. दोनों खिलाड़ी हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट में उतरे थे. इंडिया लीजेंड्स की टीम यहां चैंपियन भी बनी थी. यूसुफ पठान ने खुद के पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी.  उन्होंने लिखा कि मैं हल्के लक्षण के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. इस बात की पुष्टि होने के बाद मैंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं. मैं सभी से यह निवेदन करना चाहता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें.

http://ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन मिलेगा मेडिकल सर्टिफिकेट

बता दें कि इससे पहले कोरोना पॉजिटिव होने पर इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट के जरिए सभी को इस बात की सूचना दी थी. उन्होंने लिखा कि मैं खुद की लगातार टेस्टिंग कर रहा था और सभी जरूरी सावधानी बरत रहा था ताकि मैं कोरोना मुझसे दूर रहे. हाला्ंकि, मैं आज हल्के लक्षण होने के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं. घर के बाकी सभी लोग कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है. मैं खुद को घर में क्वारंटाइन कर रहा हूं और डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी प्रोटोकॉल को भी फॉलो कर रहा हूं. मैं सभी हेल्थ वर्करों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं. सभी अपना ध्यान रखें.

http://पैन कार्ड को आधार से कराएं लिंक, अंतिम तारीख है नजदीक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now