আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : माँ कात्यायनी भरेंगी भंडार, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 11, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 5.30 तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है. सोमवार की शाम चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा, इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 11 अक्टूबर सोमवार

आश्विन शुक्ल षष्ठी (तप-षष्ठी ओड़िशा)

मेष : आपका पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा. मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे. आप सराहनीय कार्य करेंगे. आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए सोमवार बहुत बढ़िया रहेगा.

वृषभ: व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

https://क्यों अगले जन्म में सांप-सुअर बनते हैं लोग? मौनी रॉय ने शेयर किया गीता का ज्ञान

मिथुन : आपका दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. सोमवार को जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे. कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा.

कर्क : सोमवार आपके लिए शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आप प्रशंसा के पात्र होंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा.

सिंह : शिक्षा प्राप्ति के लिए सोमवार अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी.

कन्या : दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. कोई नया काम मिल सकता है. घूमने-फिरने के लिए सोमवार को आप घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा.

तुला : चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी.

https://ICC T20 World Cup के लिए इनामी राशि का ऐलान, जानिए विजेता टीम को मिलेगी कितनी रकम

वृश्चिक : सोमवार को आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा.

धनु : परिवार का सुख सोमवार को अच्छा मिलेगा. मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.

मकर : सोमवार को आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा, अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. पूरा दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

कुंभ : आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. सोमवार कामकाज के लिए बेहतरीन होगा. कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी.

मीन : मांगलिक कार्य के लिए सोमवार शुभ रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचेहरी के मामलों से आपको मुक्ति मिल सकती है.

https://महाकाल मंदिर में महिला के डांस वीडियो पर मचा बवाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now