আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाकाल मंदिर में महिला के डांस वीडियो पर मचा बवाल

Published on: October 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला महाकाल मंदिर परिसर में डांस करते नजर आ रही है. यह वीडियो महाकाल मंदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है. इसमें महिला पिलर के बीच डांस कर रही है. दरअसल, मनीषा रोशन नाम की महिला ने महाकाल मंदिर में एक वीडियो शूट किया. वीडियो में उन्होंने फिल्मी गाने ‘रग-रग में इस तरह तू समाने लगा’ की मिक्सिंग कर दी और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. यह वीडियो महाकाल ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने ओंकारेश्वर मंदिर के पास बने पिलरों पर फिल्माया गया है.

https://मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि मंदिर में इस तरह के डांस करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पंडित महेश पुजारी ने कहा कि वीडियो आपत्तिजनक है. देव स्थान पर इस तरह फिल्मी गानों पर अभद्र प्रदर्शन करना बिल्कुल जायज नहीं है. महाकाल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं. ये जगह फिल्मी गानों के लिए नहीं है. ऐ​​से सभी श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित करना चाहिए. विवाद बढ़ा तो महिला ने माफी मांग ली और वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया.

https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now