नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल एकाउंट भगवत गीता के पेज की तस्वीरें शेयर करते हुए इन चैप्टर्स की सीख शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में बताया कि क्यों लोग अपने अगले जन्म में ‘सुअर और सांप’ बनते हैं. मौनी रॉयने गीता की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- भले ही अध्याय 8 (भक्ति योग) पूरी तरह प्रेम और भक्ति के बारे में है लेकिन 8.5 और 8.6 से मुझे थोड़ा ज्यादा लगाव महसूस हुआ. मौनी ने अपनी पोस्ट में लिखा- यह इस बारे में बात करता है कि किस तरह जीवन के अंतिम पलों में मृत्युशय्या पर हम जो कुछ भी सोचते हैं, हम अगले जन्म में उसे ही प्राप्त करते हैं.
https://ICC T20 World Cup के लिए इनामी राशि का ऐलान, जानिए विजेता टीम को मिलेगी कितनी रकम
उदाहरण के लिए जो सिर्फ भोजन के बारे में सोचते हैं वह सुअर के रूप में वापस आते हैं. जो पैसे के बारे में सोचता है वह सांप के रूप में वापस आता है. मौनी ने लिखा कि राजा और योगी भारत (जिस पर हमारे भारतवर्ष का नाम है) के बारे में पढ़ें, अजामिल की कहानी इत्यादि पढ़ें. अजामिल की कथा के अलावा और भी बहुत कुछ है. इसलिए पूरी जिंदगी भक्ति और प्रेम की राह पर बिताएं, ताकि आध्यात्मिकता हमारे दिल, दिमाग और आत्मा में रच-बस जाए. अगर हम अपने प्रभु के चरणों में स्थान न पा सके, तो जीवन का क्या सार होगा. अगर आपके लिए मुमकिन हो तो इसे पढ़ना जरूर. अगर मेरी समझ में कुछ गलत हो तो मुझे माफ करें. मैं सिर्फ वह शेयर करना चाहती हूं जो मैंने प्रेम से जाना और सीखा है. हरे कृष्णा.
https://महाकाल मंदिर में महिला के डांस वीडियो पर मचा बवाल










