नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने रविवार को T20 World Cup 2021 के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया. पांच साल बाद खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इस बार विजेताओं पर जमकर धनवर्षा होगी. आईसीसी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन (लगभग 12 करोड़) और उप-विजेता टीम को 8 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़) रुपए मिलेंगे. टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनलिस्ट को लगभग 3 करोड़ की इनामी राशि मिलेगी. इसके अलावा आईसीसी सुपर 12 स्टेज में हर मुकाबला जीतने पर टीमों को बोनस देना भी जारी रखेगी. कुल मिलाकर इस बार वर्ल्ड कप में 5.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा.
https://महाकाल मंदिर में महिला के डांस वीडियो पर मचा बवाल
इस टूर्नमेंट में कुल 16 टीमे भाग ले रही हैं. सुपर 12 स्टेज पर होने वाले कुल 30 मैचों में 40 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 20 लाख डॉलर का इनाम बांटा जाएगा. सुपर 12 स्टेज पर बाहर होने वाली हर टीम को 70 हजार डॉलर मिलेंगे. यानी कुल मिलाकर पांच लाख 60 हजार डॉलर की रकम यहां मिलेगी. इसी तरह का सेटअप राउंड 1 में जीतने वाली टीमों के साथ होगा. जहां स्टेज के 12 मैच के दौरान 40 हजार डॉलर हर मैच के लिए दिए जाएंगे. यानी कुल मिलाकर 4 लाख 80 हजार डॉलर की रकम यहां होगी. राउंड वन से बाहर होने वाली चारों टीमों को 40-40 हजार डॉलर मिलेंगे. यानी कुल मिलाकर एक लाख 60 हजार डॉलर की रकम होगी.
https://मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत











