আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हर समय व्यस्त मिलता था पत्नी का मोबाइल, पति ने रेत दिया गला

Published on: September 23, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के प्रेम नगर कालोनी में एक शख्स ने पत्नी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसका मोबाइल हर समय व्यस्त मिलता था. मारने के बाद महिला के शव टुकड़े कर घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डाल दिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और शाम को सेप्टिक टैंक से शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया गया है.

http://लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें सभी जरूरी काम

शव का पोस्टमॉर्टम कराके उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है. पत्नी की हत्या के बाद पति ने फोन करके खुद ही इसकी सूचना देर रात सास को दी, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ. सुबह कुछ और लोगों ने जब घटना के बारे में मृतका के परिजनों को बताया तो कोहराम मच गया. आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है. मृतका का नाम सीमा बताया जा रहा है. सीमा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, उसकी हत्या दहेज के लिए की गई है. परिजनों ने बताया कि आशु उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

http://TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now