আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें सभी जरूरी काम

Published on: September 23, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे 25 सितंबर तक निबटा लें क्योंकि लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, सरकारी बैंकों की विलय प्रक्रिया के खिलाफ बैंकिंग कर्मचारी और अधिकारी लामबंद हो रहे हैं. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन का कहना है कि हम सरकार के विलय के कदमों का विरोध करते हैं. इसके तहत 26 और 27 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी. इन दोनों दिनों में सरकारी बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा और सभी तरह की ग्राहक सेवाएं भी बंद रहेंगी. जबकि 28-29 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है.

http://गर्लफ्रेंड के साथ टिकटॉक वीडियो बनाकर किया वायरल, युवक गिरफ्तार

वहीं, 30 सितंबर को बैंक खुलेंगे, लेकिन अर्द्धवार्षिक समापन होने के कारण इस दिन लेनदेन नहीं होगा. बैंकों के पांच दिन तक लगातार बंद रहने से इसका असर एटीएम पर पड़ना लाजिमी है. एक दो दिन तक भले ही परेशानी न हो, लेकिन इसके बाद इसमें नकदी की किल्लत हो सकती है. इसका कारण यह है कि एटीएम में दो दिन की नकदी क्षमता होती है. इस दौरान बैंक बंद रहने से एटीएम में नकदी भी नहीं डाली जाएगी. इसी तरह, चेक क्लीयर होने में भी 8 दिन लग सकते हैं. अगर आप 25 को बैंक में चेक डालेंगे, तो वह 30 को खुलेगा और 1 अक्टूबर के बाद 2 को फिर गांधी की जयंती की छुट्टी होगी जिससे खाते में पैसे 3 अक्टूबर तक आएंगे.

http://TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now