আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 22, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. TVS Motor ने अपने स्कूटर NTORQ 125 का Race Edition लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,995 रुपए रखी है. इसमें कई cosmetic बदलाव किए गए हैं. दिखने में बेहद स्टाइलिश Ntorq के इस रेस एडिशन में आपको सिग्नेचर LED DRLs और LED हेडलैंप्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें Hazard lamp भी मिल रहे हैं, जिन्हें लाल कलर के hazard switch से एनेबल किया जा सकता है. TVS NTORQ 125 रेस एडिशन की ऑनलाइन प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

http://कांग्रेस से टिकट के लिए बसंती को खिलेश्वरी और विनीता की चुनौती

स्कूटर को मैट ब्लैक, मेटालिक ब्लैक और मेटालिक रेड कलर के शानदार तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. TVS NTORQ 125, भारत का पहला ब्लूटूथ से जुड़ा स्कूटर है. इस फीचर से आप एक ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं. स्पेशल एडिशन में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है. एनटॉर्क में 124.8cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500rpm पर 9.4hp का पावर और 5,500rpm पर 10.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

http://नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखिए VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now