আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO ने कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक जानकारियों पर जताई चिंता

Published on: March 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोरोना वायरस तकनीकी प्रमुख मारिया वैन कारखेव ने इससे जुड़े तीन भ्रामक फैक्ट्स बताए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान मारिया वैन कारखेव ने कहा कि हमारे पास कोविड-19 से जुड़ी भारी मात्रा में भ्रामक जानकारियां हैं. उन्होंने तीन भ्रामक जानकारियों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि गलत जानकारियों में पहली है कि कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है. दूसरी भ्रामक जानकारी है कि ओमिक्रॉन हल्का वेरिएंट है, और तीसरी गलत जानकारी है कि ये आखिरी वेरिएंट होगा.

https://रश्मिका मंदाना की हुई थी 19 साल की उम्र में सगाई! फिर इस कारण टूटा रिश्ता

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पर WHO का अपडेट ये है कि दुनिया भर में होने वाली कोरोना टेस्टिंग में कमी के बावजूद भी पिछले सप्ताह 11 मिलियन से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इस तरह नए मामलों में 8 फीसदी की वृद्धि देखी गई है. केरकोव ने कहा कि BA.2 अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट नजर आ रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि हमें आबादी के स्तर पर BA.1 से तुलना में BA.2 की गंभीरता में कोई बदलाव नजर नहीं आया. हालांकि, ज्यादा मामलों के साथ आप अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या में इजाफा देखेंगे और यह बढ़ी हुई मौतों में बदल जाता है.

https://हफ्तेभर में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जल्दी से चेक करें रेट्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now