আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रश्मिका मंदाना की हुई थी 19 साल की उम्र में सगाई! फिर इस कारण टूटा रिश्ता

Published on: March 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रही हैं. रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी नेटीजन्स के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. रश्मिका की 19 साल की उम्र में उनके को-एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई हुई थी. किरीक पार्टी की शूटिंग के दौरान ही एक्ट्रेस और रक्षित शेट्टी ने डेट करना शुरू कर दिया था. फिल्म के बाद रश्मिका और रक्षित ने जुलाई 2017 को एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई की थी. रक्षित शेट्टी और रश्मिका ने लेकिन सितंबर 2018 में अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला किया. एक्टर्स ने अपने बीच कॉम्पिटेबल इश्यूज को लेकर अलग होने का फैसला किया था.

https://भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत इतनी कम कि नहीं होगा यकीन

रश्मिका और रक्षित दोनों ने ही रिश्ता तोड़ने के बाद चीजों को बहुत समझदारी से संभाला था. रश्मिका जब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं तब एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. रश्मिका ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि मुझे या रक्षित को किसी तरह से इनसे गुजरना पड़े, यह मैं नहीं चाहती हूं. मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं. रक्षित शेट्टी ने भी बाद में कहा कि हर अनुभव अच्छा और बुरा होता है. मुझे इससे काफी कुछ सीखने को मिला है. बता दें कि रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी दे रखा है. अल्लू अर्जुन संग फिल्म पुष्पा करने के बाद से तो रश्मिका की पॉपुलैरिटी में चार गुना इजाफा हुआ है.

https://VIDEO : ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का गाना ‘ये लुथरे’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now