नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. होली के पहले कई दिनों तक सोना सस्ता हुआ है. इस पूरे हफ्ते कारोबार के बाद सोना करीब 400 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी भी 409 रुपए के करीब फिसली है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने इस बारे में जानकारी दी है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार यानी 14 मार्च को सोने की कीमत 51,961 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 17 मार्च को सोने की कीमत 51,564 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुई है. इस हिसाब से हफ्ते भीर में करीब 397 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो सोमवार को चांदी का भाव 68,414 रुपए प्रति किलोग्राम था जो 409 रुपए फिसलकर 17 मार्च को 68,005 के लेवल पर बंद हुआ है.
https://आपस में झगड़ रहे शराबियों को छुड़ाते गिरे एएसआई, मौत
सोने का भाव-
14 मार्च – 51,943 रुपए प्रति 10 ग्राम
15 मार्च – 51,521 रुपए प्रति 10 ग्राम
16 मार्च – 51,345 रुपए प्रति 10 ग्राम
17 मार्च – 51,564 रुपए प्रति 10 ग्राम
https://जब तक माता-पिता जिंदा रहेंगे, उनकी प्रॉपर्टी पर बच्चों का कोई हक नहीं : हाईकोर्ट
चांदी का भाव-
14 मार्च – 68,414 रुपए प्रति किलोग्राम
15 मार्च – 67,200 रुपए प्रति किलोग्राम
16 मार्च – 67,182 रुपए प्रति किलोग्राम
17 मार्च – 68,005 रुपए प्रति किलोग्राम









