আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ज्योतिरादित्य सिंधिया को 18 साल की राजनीति में क्या-क्या दिया? कांग्रेस ने जारी की पूरी लिस्ट

Published on: March 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल बाद पार्टी से नाता तोड़ लिया है. सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं.नई दिल्ली. कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल बाद पार्टी से नाता तोड़ लिया है. सिंधिया आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. सिंधिया के इस फैसले के बाद 22 विधायकों ने भी स्पीकर को इस्तीफे भेज दिए हैं, जिससे कमलनाथ सरकार मुश्किल में आ गई है. सिंधिया ने इस्तीफे का कारण बताते हुए लिखा है कि वो कांग्रेस में रहते हुए जनसेवा नहीं कर पा रहे थे. साथ ही सिंधिया गुट की तरफ से उन्हें सम्मान न मिलने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं. इन्हीं आरोपों का कांग्रेस ने जवाब दिया है. बुधवार सुबह मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सिंधिया से जुड़ा एक ट्वीट किया गया.

http://शराब के नशे में विवाद हुआ तो दोस्त ने ही कर दी हत्या, गिरफ्तार

इस ट्वीट में बताया गया कि सिंधिया को राजनीतिक तौर पर कांग्रेस में क्या-क्या दिया गया.’सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने उन्हें 17 साल तक सांसद बनाए रखा, 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया, लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया, यूपी का प्रभारी बनाया, कांग्रेस वर्किंग कमिटी का मेंबर बनाया, मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 चुनाव अभियान का प्रमुख बनाया, उनके कहने पर 50+ टिकट दिए गए, 9 मंत्री बनाए गए. फिर भी मोदी-शाह की शरण में. इस ट्वीट के साथ कांग्रेस ने जो फोटो शेयर किया है, वो बेहद दिलचस्प है. बाकायदा एक फोटो डिजाइन किया गया है, जिस पर ट्रस्ट ब्रेक होना दर्शाया गया है. यानी कांग्रेस ने सिंधिया को भरोसा तोड़ने वाला बताया है.

http://‘रंग बरसे’ पर ठुमके लगाती नजर आईं शिल्पा, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now