रायपुर. मंगलवार को होली के दिन शराब के नशे में विवाद हुआ तो युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना तेलीबांधा थानाक्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवक का शव लाभांडी स्थित शासकीय स्कूल में पड़ा हुआ है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त स्थानीय निवासी जैश राडिया (25) के रूप में हुई. घरवालों से पूछताछ में पता चला कि जैश शराब पीने का आदी था.
http://‘रंग बरसे’ पर ठुमके लगाती नजर आईं शिल्पा, वीडियो वायरल
वह होली खेलने सुबह अपने दोस्त राजेंद्र सारंग के साथ निकला था. पुलिस ने राजेंद्र को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि दोनों लाभांडी स्कूल पहुंचे थे. वहां साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ी कि उसने वहां पड़ा पत्थर उठाकर जैश को मार दिया. पत्थर जैश की नाक पर लगा और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई.
http://स्वयंवर हुआ तो ये 3 एक्टर्स चाहती हैं तमन्ना, प्रभास का नाम भी शामिल







