আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रैक्टर रैली में हिंसा, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक

Published on: January 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. इस बैठक हैं गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में दिल्ली-एनसीआर के हर हिस्से से हिंसा की जानकारी ली जा रही है और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है. इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद गृह मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर दिल्ली-एनसीआर के के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने अस्थायी रूप से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, मुकरबा चौक और नांगलोई में रात 1.59 बजे तक इंटरनेट सर्विस को निलंबित कर दिया है.

http://हिना खान ने देसी अवतार में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, हो रही वायरल

ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान पहले से तय रास्ते से हटकर दिल्ली में घुस गए और आईटीओ (ITO) में जमकर हिंसा की. इसके बाद किसान लाल किला पहुंच गए और लाल किला के ऊपर चढ़कर किसानों ने अपना झंडा फहरा दिया, हालांकि बाद में पुलिस ने झंडा उतार दिया. पुलिस ने लगभग 90 मिनट तक चली अफरातफरी के बाद प्रदर्शनकारी किसानों को लालकिला परिसर से हटा दिया. किसान अपनी ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से हटकर लाल किला पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने परिसर को खाली कराने के लिए लाठीचार्ज किया. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज के किसान गणतंत्र दिवस परेड में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए हम किसानों को धन्यवाद देते हैं.

http://Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में दुश्मनों को करेगा तबाह

हम उन अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की भी कड़ी निंदा और खेद प्रकट करते हैं जो आज घटित हुई हैं और ऐसे हरकतों में लिप्त होने वाले लोगों से खुद को अलग करते हैं. मोर्चा ने आगे कहा कि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद, कुछ लोग और संगठनों ने नियमों की उल्लंघना की है और निंदनीय गतिविधियों में लिप्त हुए है. असामाजिक तत्वों ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की है. हमने हमेशा माना है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और किसी भी हिंसक गतिविधि से आंदोलन को नुकसान पहुंचेगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now