नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और आएदिन फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में हिना खान का देसी स्टाइलिश अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन फोटोज में हिना नीले सूट में दिख रही हैं लेकिन उनका दुपट्टा पिंक रंग का है. हिना के इस सूट में बेहद बारीक कढ़ाई देखने को मिल रही है.
http://Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में दुश्मनों को करेगा तबाह
वहीं नीले सूट पर पिंक दुपट्टा लेने का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस लुक को हिना ने बेहद स्टाइलिश एक्सेसरीज के साथ पूरा किया है. वो ब्लैक रंग के शेड्स और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं. सिर्फ यही नहीं उन्होंने रेड लिप्सटिक के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है. उन्होंने अपने बालों को एक बन में बांध रखा है. हिना खान की इन तस्वीरों पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उनके देसी अवतार का फैन नजर आ रहा है. देखिए तस्वीरें-










