नई दिल्ली. भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 25 जनवरी को ओड़िशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण किया. आकाश-एनजी यानी आकाश न्यू जनरेशन मिसाइल. आकाश-एनजी जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया है. DRDO की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आकाश-एनजी एक नई पीढ़ी का सरफेस-टू-एयर मिसाइल है जिसका उपयोग भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई खतरों को रोकने के उद्देश्य से किया जाता है.
मिसाइल ने अपने लक्ष्य को ढूंढ निकाला और सटीकता के साथ उसे ध्वस्त कर दिया. मिसाइल का परीक्षण सभी मानकों पर सफल रहा. आकाश मिसाइल का वजन 720 किलोग्राम है और इसकी लंबाई 19 फीट है. यह 60 किलोग्राम के भार वाले हथियारों को ले जाने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 40 से 60 किलोमीटर तक की है. यह मिसाइल 4321 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है. यानी एक सेकेंड में 1.20 किलोमीटर. दुश्मन जब तक इसको रोकने का प्रयास करेगा तब तक यह उसे मार कर नेस्तेनाबूद कर देगी.
http://मतदाता दिवस पर रंगोली, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक
DRDO conducted successful maiden launch of Akash-NG (New Generation) Missile from Integrated Test Range off the coast of Odisha today. Akash-NG is a new generation Surface-to-Air Missile meant for use by IAF with an aim of intercepting high manoeuvring aerial threats: DRDO pic.twitter.com/n7qH50GTwt
— ANI (@ANI) January 25, 2021









