नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर दो सिर वाला दुर्लभ सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को IFS अधिकारी सुशांता नंदा ने ट्विटर पर साझा किया है. ये सांप अपनी सामान्य प्रजातियों से हटकर है. इसके दो सिर, चार आंख और दो जुबान होती है. मगर शरीर सिर्फ एक ही होता है. दिलचस्प बात ये है कि उसके दोनों सिर एक दूसरे से स्वतंत्र काम करते हैं. आईएफएस अधिकारी ने वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि वुल्फ स्नेक को ओड़िशा के क्योंझर जिले के एक घर से रेस्कयू किया गया था. बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर अचंभित रह गए. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उनके फैसले लेने की क्षमता के बार में जानकर हैरान हूं.
http://अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए अब E-Pass एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
A rare wolf snake with two fully formed heads was rescued from a house in the Dehnkikote Forrest range of Keonjhar district in Odisha.
Later released in Forests. pic.twitter.com/7fE0eMciEB— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 7, 2020
http://कोहली ने कहा- जहां से छोड़ा था, वहीं से फिर शुरू कर सकता हूं
पीएम मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर तीन बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. बताया गया है कि इस बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं.
Prime Minister Narendra Modi will hold video conferencing with all the Chief Ministers tomorrow at 3 pm: Sources. #Covid19 pic.twitter.com/lFo2W7fINg
— ANI (@ANI) May 10, 2020









