আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोहली ने कहा- जहां से छोड़ा था, वहीं से फिर शुरू कर सकता हूं

Published on: May 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वे मानसिक तौर पर पूरी तरह तरोताजा हैं. कोरोना वायरस के कारण जहां से उन्होंने क्रिकेट को छोड़ा था, वहीं से फिर शुरू कर सकते हैं. कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में कहा कि मैं उन लोगों में से हूं जिनका ज्यादा ध्यान मानसिक पहलू पर होता है. मैं कई घंटों तक नेट पर प्रैक्टिस करते हुए समय नहीं बिताता. इसलिए जानता हूं कि यदि मैं मानसिक तौर पर मजबूत रहा तो खुद को सकारात्मक और खुश रख सकूंगा. साथ ही इसी मानसिकता के साथ वहीं से क्रिकेट को शुरू कर सकूंगा, जहां से मैंने छोड़ा था.

http://6 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 10 का एम्स में इलाज जारी

हालांकि, कोहली ने यह भी माना है कि शुरुआती दिनों में थोड़ी समस्या जरूर आएगी. लॉकडाउन को लेकर कोहली ने कहा कि शुरुआती दिनों में यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन आप इसे अलग नजरिए से देखते हैं, तो समय बहुत जल्दी निकल जाता है. क्योंकि आपको यह पता चल जाता है कि आपके नियंत्रण में कुछ भी नहीं है. आप सिर्फ अपनी मानसिक स्थिति पर ही काबू रख सकते हैं. यदि आप सभी चीजों को सकारात्मक तौर पर देखेंगे तो पाएंगे कि यह इतना मुश्किल नहीं है. मैं लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं. यह मेरे लिए पहले भी समस्या नहीं थी, क्योंकि मैं खुद को फिट रखता हूं और लगातार प्रैक्टिस करता रहा हूं.

http://पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कोमा में, डॉक्टरों ने कहा- अगले 48 घंटे अहम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now