আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए अब E-Pass एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

Published on: May 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अंतर्राज्यीय आवागमन की अनुमति देने के लिए ई-पास एप्लीकेशन और वेबसाइट लॉन्च की गई है. अनुमति प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों को उनकी आपात स्थिति जैसे चिकित्सा संबंधी इलाज, परिवार में किसी सदस्य के निधन आदि होने पर अनुमति देने पर विचार किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को व्यक्तिगत विवरण, यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी जिसमें वाहन नम्बर तथा यात्रा का विवरण, यात्रा का उद्देश्य शामिल हैं की जानकारी देनी होगी.

http://कोहली ने कहा- जहां से छोड़ा था, वहीं से फिर शुरू कर सकता हूं

पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुए इसके लिए अनुमति देने या नहीं देने पर विचार किया जाएगा. ई-पास एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए https://play.google.com/store/apps/details id=com.allsoft.corona. लिंक पर जाना होगा. अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए इच्छुक आवेदक वेबसाइट के जरिए भी इंटर स्टेट ई-पास प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें वेबसाइट के पते https://epass.cgcovid19.in/ पर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज करानी होगी. साथ ही दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.

http://6 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 10 का एम्स में इलाज जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now