আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, नहीं आई कोई चोट

Published on: October 20, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोए’ ये कहावत मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में हुए एक मामले में बिल्कुल ठीक बैठती है. दरअसल, एक बच्चा अपने घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था, बच्चा जब नीचे गिरा तभी रिक्शा वहां से गुजर रहा था, बच्चा सीधे रिक्शे पर आ गिरा. जिसके बाद रिक्शा चालक ने उसे तुरंत रिक्शे पर से उठाया. इस घटना के बाद रिक्शे के आसपास भीड़ लग गई. इस हादसे में बच्चे को कोई चोट नहीं आई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

http://राजकुमार और मौनी ने इस गाने पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO

पर्व जैन के पिता आशीष जैन ने कहा कि मेरा बच्चा तीन साल का है. वह परिवार के सदस्यों के साथ दूसरी मंजिल पर खेल रहा था. खेलते समय संतुलन खोने से वह रेलिंग से गिर गया. उसकी अस्पताल में जांच की गई है और वह सुरक्षित है. आशीष के मुताबिक घटना के दौरान रिक्शा निकलना और उस पर बच्चे का गिरना, यह सब संयोग जरूर है लेकिन मेरे लिए यह चमत्कार से कम नहीं है. उन्होने कि अगर रिक्शावाला नहीं होता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो को देख लोग दांतों तले अंगुली दबा ले रहे हैं.

http://PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, तबाह किए आतंकी ठिकाने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now