আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजकुमार और मौनी ने इस गाने पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO

Published on: October 20, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय की फोटोज और वीडियो आएदिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार मौनी के साथ राजकुमार राव का रोमांटिक अंदाज लोगों को शाहरुख खान और काजोल की याद दिला रहा है. राजकुमार राव और मौनी रॉय का यह जबरदस्त वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में मौनी और राजकुमार फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने थिरक रहे हैं. मौनी रॉय सिंपल प्रिंटेड साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. राजकुमार राव इस वीडियो में पूरी तरह शाहरुख की तरह एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं.

http://PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, तबाह किए आतंकी ठिकाने

वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने में राजकुमार और मौनी की केमेस्ट्री देखने लायक है. इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है, ‘फिल्मी गानों के रंग, रघु-रुक्मिणी के संग.’ गौरतलब है कि मौनी रॉय और राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में एक साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. फिलहाल राजकुमार और मौनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now