আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, तबाह किए आतंकी ठिकाने

Published on: October 20, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने PoK में आतंकियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. भारतीय सेना के जरिए की गई इस कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है. भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है. भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है. इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई में कई लॉन्चिंग पैड तबाह हो गए हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है.

http://VIDEO : कंटेस्टेंट को देख नेहा बोलीं- छोटू बच्चा, गायिकी सुन रह गईं हैरान

कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की. गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है. तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. हमलों में करीब 4-5 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है. इसके साथ ही भारतीय सेना ने चार लॉन्चिंग पैड भी तबाह कर दिए हैं. हाल फिलहाल भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है.

http://आयकर की राशि अन्य खाते में जमा, 108 शिक्षक 3 साल से परेशान!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now