नई दिल्ली. इंडियन आइडल सीजन 11 का शानदार आगाज हो चुका है. अभी ऑडिशन चल रहा है. सोशल मीडिया पर ऑडिशन वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं. अब फिर से एक वीडियो सुर्खियों में है. एक कंटेस्टेंट का वीडियो सामने आया है जिसकी उम्र और गायिकी को देखकर सभी जज हैरान रह गए. वीडियो के शुरुआत में जैसे ही कंटेस्टेंट मंच पर आता है नेहा कक्कड़ कहती हैं कि अरे आप तो काफी छोटू बच्चे लग रहे हैं. पंजाब से आए हरमन सिंह को देखकर विशाल पूछते हैं कि आपकी उम्र क्या है?’ जिस पर हरमन बताते हैं कि वो अभी 14 साल के हैं.
http://तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बच्चे को चपेट में लिया, मौत
विशाल कहते हैं कि आप पक्का 14 साल के ही हो? इसके बाद हरमन गाना शुरू करते हैं. हरमन की गायिकी को देखकर तीनों जज तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं. यही नहीं विशाल तो अपनी सीट से उठकर डांस करने लगते हैं. वहीं अनु मलिक अपने स्टाइल में कहते हैं कि दुनिया में हरमन गाना गाने के लिए ही आए हैं. इंडियन आइडल के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले भी इंडियन आइडल के कई ऑडिशन वीडियो वायरल हुए थे. इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इंडियन आइडल 12 अक्टूबर से शुरू हो गया था. हालांकि, शो का ग्रैंड प्रीमियर होना अभी बाकी है.
http://आयकर की राशि अन्य खाते में जमा, 108 शिक्षक 3 साल से परेशान!
[smartslider3 slider=2]










