पारस सांखला
बागबाहरा. जनपद पंचायत की चूक का खामियाजा बागबाहरा खंड के 108 व्याख्याता पंचायत, शिक्षक पंचायत, सहायक शिक्षक पंचायत को पिछले तीन सालों से भुगतना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक आयकर की राशि वर्ष 2015-16 के वेतन से जनपद पंचायत ने कटौती तो कर दी पर काटी गई राशि जनपद के अधिकारी ने गलत खाते में जमा कर दिया. इन शिक्षकों का आयकर की राशि विभाग में अब तक जमा न होने से आयकर विभाग उन्हें बार-बार नोटिस जारी कर रहा है उक्त कर्मचारी जनपद के चक्कर लगा रहे हैं पर अधिकारी अपनी गलती सुधारने कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं. जनपद पंचायत की इस चूक के कारण 108 शिक्षकों को तीन साल की ब्याज अदायगी करनी पड़ रही है.
http://मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं : प्रियंका
भारत शासन के नियामानुसार आयकर भुगतान में हुई चूक या विलम्ब से हुए नुकसान की पूर्ति अगर नियोक्ता कर्मचारी पेंशन निधि में अंशदान नहीं करता हैअथवा अधिनियम या योजना के अन्य प्रावधानों के तहत देय अन्य शुल्कों के भुगतान में चूक अथवा विलम्ब करता है तो नियोक्ता को इस नुकसान की पूर्ति करनी होगी. केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त या सरकारी राजपत्रित अधिसूचना के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी द्वारा यह राशि वसूली जाएगी. भुगतान में हुई चूक या विलम्ब से हुए नुकसान की पूर्तिविलम्ब या चूक की अवधिक्षतिपूर्ति का दर (प्रतिवर्ष बकाया का प्रतिशत) दो महीने से कम 5 प्रतिशत, दो महीने से ज्यादा एवं चार महीने से कम 10 प्रतिशत, चार महीने से ज्यादा एवं छह महीने से कम 15 प्रतिशत, छह महीने एवं उससे ज्यादा 25 प्रतिशत है. शिक्षकों की मांग है कि जनपद के दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई और तीन साल के मय ब्याज राशि वसूली की जाए.
http://INDvSA : रोहित के शतक और रहाणे की फिफ्टी से भारत पहले दिन 224/3
इस मामले में प्रभारी सीईओ एम आर यदु ने कहा कि यह अभी मेरे संज्ञान में आया है. प्रथम दृष्टया गड़बड़ी हुई है इनकम टैक्स अदायगी मामले मे चूक हुआ है उसे सुधारने के लिए पूर्व में चाटर्डएकाउंटेंट को दिया गया था. कर्मचारियों के वेतन से इनकम टैक्स कटौती की गई है और राशि जमा भी की गई है लेकिन राशि दूसरे खाता में जमा हो गई. कोषालय में छोटी गड़बड़ी पर आपत्ति लगा दी जाती है पर इस मामले मे कोषालय का भी ध्यान कैसे नहीं गया यह समझ से परे है. इस संबंध में मैं स्वयं जिला कोषालय जाकर गड़बड़ी सुधार करवाकर खाता में इनकम टैक्स राशि समायोजन कराऊंगा.

Commissioner of Customs, Chennai International Airport: Two passengers Mohamed Yasin & Sheikh Abdullah, who had arrived from Dubai today, were intercepted at the airport. During search, gold weighing 909 grams valued at Rs. 36 lakhs, was recovered from their rectum. pic.twitter.com/y7SzZEDka0
— ANI (@ANI) October 19, 2019







