नई दिल्ली. आईपीएल शुरू होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टूर्नामेंट में दर्शकों को अपने फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह को खेलते देखने का मौका मिलेगा. साथ ही फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी इस टूनार्मेंट में अपना हेलीकॉप्टर शॉट दिखाएं जिसके लिए वो फेमस हैं. इस बीच, हरियाणा की सात साल की लड़की परी शर्मा का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बिल्कुल धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगा रही हैं. आप भी इस बच्ची को शॉट लगाता देखेंगे तो उसके फैन हो जाएंगे.
http://किशोर कुमार के गाने सुनते हुए स्विमिंग करती नजर आईं सारा, वीडियो वायरल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक 7 साल की बच्ची का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में बच्ची एक कमरे के अंदर बैटिंग करती दिखाई दे रही है. परी धोनी की जबरदस्त फैन है. वीडियो में बच्ची एक के बाद एक 6 गेंदों में हेलीकॉप्टर शॉट लगाती दिखाई दे रही है. परी को इस तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाता देख हर कोई हैरान है. परी के इस वीडियो को यूजर खूब शेयर भी कर रहे हैं. यूजर लिख रहे हैं परी के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. एक यूजर ने लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महिला बैट्समैन भी इस तरह का शॉट लगा सकती हैं.
http://चहल की मंगेतर का ‘लहंगा’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
Thursday Thunderbolt…our very own Pari Sharma. Isn’t she super talented? 👏👏 #AakashVani pic.twitter.com/2oGLLLAadu
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 13, 2020











