नई दिल्ली. एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं. ऐसे में वे भाई संग भरपूर मस्ती करने के साथ-साथ टाइम भी बिता रही हैं. सारा को स्विमिंग करना बेहद पसंद है और इससे जुड़ी फोटोज और वीडियोज वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इसी बीच सारा के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह पूल में स्विमिंग करती हुई नजर आ रही हैं.
http://चहल की मंगेतर का ‘लहंगा’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
उनके इन वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा बिकिनी पहनकर पूल में स्विम करती हुई दिख रही हैं. खास बात यह है कि सारा पूल में स्विमिंग करते हुए लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार के गाने सुन रही हैं. एक वीडियो में ‘तुम आ गए हो’ गाना चल रहा है तो वहीं दूसरे वीडियो में ‘मेरे दिल में आज क्या है’ गाने को सुना जा सकता है. अपने स्विमिंग सेशन को सारा अली खान काफी अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं. सारा के इन वीडियो को जमकर और शेयर किया जा रहा है. फैन्स कॉमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
http://Ford Freestyle Flair Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










