नई दिल्ली. भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर सबको हैरान कर दिया. चहल ने मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई. धनश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग ही पहचान बनाई है. धनश्री के डांस वीडियो आएदिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में धनश्री ‘लहंगा’ गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं.
http://समाज कल्याण विभाग के 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ब्लैक कलर के कोट और पैंट में डांस कर रही हैं, लेकिन जैसे ही ‘लहंगा’ गाना शुरू होता है, तो वह ट्रेडिशनल आउटफिट यानी ‘लहंगा’ पहनकर अपने डांस से तहलका मचा देती हैं. वीडियो में धनश्री ने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है. वीडियो में धनश्री के खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. धनश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
http://Ford Freestyle Flair Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत











