नई दिल्ली. ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ता जा रहा है. इसी को देखते हुए भारत ने अब ब्रिटेन से आने और जाने वाली फ्लाइट पर लगी रोक को 7 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. भारत सरकार ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से ही विमान सेवा पर रोक लगा दी थी. पहले ये रोक सिर्फ 31 दिसंबर, 2020 तक लगाई गई थी जिसे अब एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है.
http://ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी बढ़ी उम्मीद
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक, कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए जल्द ही विमान सेवाओं से जुड़ी कुछ गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. बता दें कि देश में ब्रिटेन का नया कोरोना स्ट्रेन दस्तक दे चुका है. देश में अब तक कुल 20 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण हैं. ये मामले यूपी, बंगाल, कर्नाटक और अन्य कुछ राज्यों से सामने आए हैं. ब्रिटेन से जो भी लोग भारत में आए हैं, उनका टेस्ट करने के अलावा आइसोलेशन, क्वारंटाइन और अन्य सभी नियमों का पालन करवाया जा रहा है.
http://चाणक्य नीति : लगातार मिल रही है असफलता तो अपनाएं ये टिप्स, होंगे सफल









