नई दिल्ली. ब्रिटेन की नियामक संस्थान मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रॉडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) ने Oxford Astra Zeneca वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ब्रिटेन की मंजूरी के बाद भारत में उम्मीदें बढ़ गई है, क्योंकि यहां इस्तेमाल के लिए अप्रूवल की लाइन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन सबसे आगे खड़ी है. बता दें भारत में ऑक्सफोर्ड Astra Zeneca की इस वैक्सीन का ट्रायल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है. माना जा रहा है कि सरकार भारत में इस वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए ब्रिटेन की नियामक संस्था MHRA की मंजूरी का इंतजार कर रही थी. वैक्सीन कंपनी Astra Zeneca ने मंजूरी मिलने के बाद कहा कि टीके की पहली खुराक जारी की जा रही है ताकि नए साल की शुरुआत में वैक्सीनेश शुरू हो सके. कंपनी का लक्ष्य है कि पहली तिमाही में ब्रिटेन सरकार को कुल 100 मिलियन खुराक की आपूर्ति की जाए.
http://चाणक्य नीति : लगातार मिल रही है असफलता तो अपनाएं ये टिप्स, होंगे सफल
Astra Zeneca के मुख्य कार्यकारी पास्कल सोरियट ने कहा कि टआज यूनाइटेड किंगडम के लाखों लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. उन्हें इस नए टीके की सुविधा मिलेगी. यह प्रभावी तो है ही साथ ही बिना किसी लाभ के AstraZeneca द्वारा आपूर्ति की गई है. उन्होंने कहा कि हम AstraZeneca, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, ब्रिटेन सरकार और हजारों क्लीनिकल ट्रायल्स प्रतिभागियों समेत अपने कई सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहते हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंजूरी पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- यह वास्तव में शानदार खबर है. और ब्रिटिश साइंस के लिए एक जीत भी है. ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजेनेका के वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है.
http://1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर होगा सीधा असर









