जीवन में सफलता हासिल करने को लेकर चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ यानी ‘चाणक्य नीति’ में कई बातों का वर्णन किया है. इन नीतियों के रास्ते पर चलकर कोई भी अपने जीवन को सही रूप दे सकता है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है. उन्होने ‘चाणक्य नीति’ के छठे अध्याय में एक श्लोक में कामयाबी के मंत्रों वर्णन किया है.
प्रभूतंकार्यमल्पंवातन्नरः कर्तुमिच्छति।
सर्वारंभेणतत्कार्यं सिंहादेकंप्रचक्षते॥
http://चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से दूर रहती हैं लक्ष्मी, धनवान बनने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
लक्ष्य पर केंद्रित होना
इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर एक शेर की तरह नजर रखना चाहिए. जैसे शेर अपने शिकार पर नजर गड़ाकर रखता है और मौका पाकर शिकार पर झपट पड़ता है. वो अपने शिकार में सफल इसलिए हो पाता है क्योंकि उसका ध्यान उसके लक्ष्य पर केंद्रित रहता है.
एकाग्रता
व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में सफलता मिलेगी या नहीं यह उसकी एकाग्रता शक्ति पर निर्भर करता है. किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अन्य चीजों से ध्यान हटाकर लक्ष्य पर केंद्रित करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के लिए सफलता की राह आसान हो जाती है.
http://चाणक्य नीति : किसी पर भरोसा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ईमानदारी से मेहनत
किसी भी काम में सफलता उसके प्रति ईमानदारी से की गई मेहनत पर भी निर्भर करती है. काम छोटा या बड़ा, कैसा भी हो, उसे पूरी इच्छा शक्ति के साथ करना चाहिए.
ऊर्जा
व्यक्ति को किसी भी मुकाम पर पहुंचने के लिए एक सफर को तय करना पड़ता है. लेकिन कई बार व्यक्ति सफर के बीच से ही हिम्मत हार जाता है और विफल हो जाता है. ऐसे व्यक्ति को सफर के अंत तक ऊर्जा से ओतप्रोत होना चाहिए. अंत तक हार न मानने वाला व्यक्ति ही सफलता को हासिल कर पाता है.
http://देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘केयर नी करदा’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
DL समेत वाहन के इन दस्तावेजों की वैधता 31 मार्च तक बढ़ी https://t.co/js93FhuR17
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 27, 2020











