नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. लेकिन इस मैच में एक मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस मिस्ट्री गर्ल की अदाओं पर फैन्स भी लट्टू हो गए. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की जब बल्लेबाजी चल रही थी उस वक्त अंबति रायडू लगातार चौके-छक्के बरसा रहे थे. चेन्नई की पारी के 16वें ओवर में जब अंबति रायडू ने लगातार तीन छक्के मारे, उस वक्त एक लड़की का रिएक्शन टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया.
https://बच्चों के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला, 6 से 12 साल तक के बच्चों को लगेगी ये वैक्सीन
जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रुति तुली हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का यह मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम में पहुंची थीं. श्रुति तुली को मैच के दौरान दो-तीन बार टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया. वह येलो टॉप पहनकर चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट कर रही थीं. जब अंबति रायडू और एमएस धोनी ने छक्के लगाए, उस वक्त श्रुति तुली झूम उठीं. श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस वायरल तस्वीर को पोस्ट किया है, साथ ही स्टेडियम के अंदर की कई तस्वीरें शेयर की हैं
https://कार्तिक-कियारा की ‘भूल भुलैया 2’ का ट्रेलर रिलीज, खौफनाक हवेली ने फिर मचाई दहशत
The quality of spectator is very high this year. Such 🔥 #IPL #CSKvsPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/NAjmR954TD
— 🇿🇦 The SuperHerbalist 🇵🇸 (@SuperHerbalist) April 25, 2022











