আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार्तिक-कियारा की ‘भूल भुलैया 2’ का ट्रेलर रिलीज, खौफनाक हवेली ने फिर मचाई दहशत

Published on: April 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत होती है डरावनी हवेली के साथ. जिसके दरवाजे पर तबु खड़े होकर किसी से बात करती नजर आती हैं. तबु कहती हैं, 15 साल बाद फिर इस दरवाजे ने दस्तक दी है. इसके पीछे कोई साधारण आत्मा नहीं है. काला जादू करने वाली एक मोंजोलिका है. इसके बाद एंट्री होती है कार्तिक आर्यन की, जो भूतों के बीच पले-बड़े होने की बात कहते हैं. ट्रेलर में कार्तिक आर्यन हवेली में रहने वाले सदस्यों के सामने यह दावा करते नजर आते हैं कि वह ना सिर्फ आत्माओं से बात करते हैं, बल्की कई बार आत्माएं उनके अंदर आ भी जाती हैं.

https://पीएम किसान की 11वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, शुरू हुई यह सुविधा

वहीं कियारा के कैरेक्टर के साथ उनकी नोंक-झोंक भरी केमेस्ट्री देखने को मिलती है. ट्रेलर से जाहिर होता है कि भूल भुलैया की ही तरह भूल भुलैया 2 भी दर्शकों को डराने के साथ ही पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाली है. कुल 3 मिनिट 12 सेकेंड के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन अपने जबरदस्त अवतार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बाज्मी ने किया है और कहानी फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने मिलकर लिखी है. फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 में तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और अंगद बेदी जैसे स्टार भी नजर आएंगे.

https://समय पर नहीं दी जानकारी, 7 जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए अर्थदंड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now