আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्चों के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला, 6 से 12 साल तक के बच्चों को लगेगी ये वैक्सीन

Published on: April 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंगलवार को बच्चों के लिए तीन कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल (EUA) की मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक डीसीजीआई ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को आपात इस्तेमाल (EUA) की मंजूरी दे दी है. कोवैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है. कोरोना की चौथी लहर और बच्चों में बढ़ते संक्रमण के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर ही है.

https://कार्तिक-कियारा की ‘भूल भुलैया 2’ का ट्रेलर रिलीज, खौफनाक हवेली ने फिर मचाई दहशत

डीसीजीआई ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल की मजूरी दे दी है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD (Zydus Cadila Vaccine) को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रदान किया. गौरतलब है कि देश में इस वक्त 12 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है. इसमें 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बोवैक्स नाम का टीका दिया जा रहा है. जबकि 15 से 18 तक के लोगों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है. इससे अधिक उम्र वालों को कोविशील्ड, कोवैक्सीन सहित अन्य टीके भी उपलबध हैं.

https://पीएम किसान की 11वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, शुरू हुई यह सुविधा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now