नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के शामली स्थित कैराना निवासी अज़ीम मंसूरी (32) की 2 नवंबर को शादी हुई है. उनका निकाह हापुड़ की रहने वाली बुशरा से हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अज़ीम अपनी शादी को लेकर बहुत परेशान रहते थे क्योंकि उन्हें लड़की नहीं मिलती थी. कारण था उनका कद. बता दें कि अज़ीम 2.5 फीट के हैं. उन्हें अपने कद के अनुसार दुल्हन खोजने में मुश्किल होती थी. इस वजह से वो नेताओं तक से दुल्हन खोजने में मदद मांगते थे. साल 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी उन्होंने मदद मांगी थी कि वो उनके लिए दुल्हन खोजें.
https://गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान
अब जाकर उनको शादी के लिए बुशरा मिली हैं. बुशरा खुद भी 3 फीट की हैं. ऐसे में दोनों का कद बिल्कुल भी बेमेल नहीं लगता है. बता दें कि अज़ीम 5वीं क्लास तक पढ़े हैं पर जब उन्हें बुशरा मिलीं तो उन्हें लगा कि उनकी किस्मत चमक गई. अज़ीम और बुशरा की मुलाकात पिछले साल मार्च में हुई थी और दोनों अप्रैल 2021 में सगाई कर चुके थे. अज़ीम ने तय किया था कि जब बुशरा अपना स्नातक पूरा कर लेंगी, तब ही वो उनसे शादी करेंगे. सोशल मीडिया पर इस अनोखी जोड़ी की चर्चा हो रही है.
https://रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया









