আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया

Published on: November 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने मंगलवार को टी20 विश्व कप 2022 के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में बांग्लादेश को 5 रन से मात दी. भारत ने ग्रुप-2 में बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया. बांग्लादेश इसके जवाब में 145 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (60) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सात ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया. बारिश के बाद खेल शुरू होते ही लिटन रनआउट हो गए और बांग्लादेश के विकेटों की झड़ी लग गई.

https://धान खरीदी कार्य में घोर लापरवाही, समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक व सहायक लिपिक सेवा से पृथक

बावजूद नूरुल हसन (19) और तस्कीन अहमद (12) ने सातवें विकेट के लिए 19 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या दो-दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केवल 11 रनों के स्कोर पर ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल ने 32 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने भी 16 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली. विराट कोहली ने एक छोर को संभाले रखा और 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेल डाली. संयुक्त प्रयास से भारतीय टीम ने 184 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

https://PM Kisan के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के तरीके में हुआ बदलाव

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now