नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी. मतगणना 8 दिसंबर को कराई जाएगी. गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 51 हजार 782 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे. राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है.
https://IAS समीर विश्नोई अंतत: निलंबित, ED ने किया था गिरफ्तार
राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी. गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. हर बूथ पर औसतन 948 मतदाता है. इनमें 10 हजार 460 मतदाता 100 साल से अधिक की आयु के है. वहीं नौ लाख 87 हजार मतदाताओं की आयु 80 साल से अधिक है. वहीं इनमें चार लाख 61 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं. केवल महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. वहीं गिर के जंगल के केवल एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा तो वाग्रा में एक पोलिंग बूथ शिपिंग कंटेनर में बनाया गया है. राज्य में चार लाख चार हजार 802 दिव्यांग मतदाता हैं. दिव्यांगों के लिए 183 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती है.
https://DSP को डिमोट कर सीएम योगी ने बनाया SI, रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल









