আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IAS समीर विश्नोई अंतत: निलंबित, ED ने किया था गिरफ्तार

Published on: November 3, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अधिकारी समीर विश्नोई को अंतत: निलंबित कर दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विश्नोई के यहां छापा मारकर 47 लाख रुपए कैश और दो करोड़ रुपए कीमत के गहने बरामद किए थे. बाद विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया था. न्यायालय ने 27 अक्टूबर को ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है.2016 बैच के IAS अधिकारी समीर विश्नोई को ED ने 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. न्यायालय में उन्हें पहले आठ दिन और बाद में 6 दिन के लिए ED को रिमांड पर दिया था.

https://DSP को डिमोट कर सीएम योगी ने बनाया SI, रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

यह रिमांड 27 अक्टूबर को पूरी हो रही थी. इस बीच 19 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स में रितेश अग्रवाल को अस्थायी तौर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया. वैसे ही मार्कफेड में मनोज कुमार सोनी को प्रबंध संचालक बना दिया गया. इन दोनों पदों से विश्नोई को हटाने का कोई आदेश नहीं जारी हुआ.27 अक्टूबर को ED की विशेष अदालत ने समीर विश्नोई को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

https://धान खरीदी कार्य में घोर लापरवाही, समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक व सहायक लिपिक सेवा से पृथक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now