আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फांसी के लिए जल्लाद को मिलेंगे हजारों, जेल में निर्भया के दोषियों ने की इतनी कमाई

Published on: January 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी है. सुप्रीम कोर्ट से दोषियों की क्यूरेटिव याचिका भी खारिज हो गई है, ऐसे में तिहाड़ जेल ने फांसी की तैयारी शुरू कर दी है. फांसी देने वाले पवन जल्लाद को भी बुलाया जा रहा है और वह 20 जनवरी को ही तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा और दो दिन के लिए वहां पर ही रहेगा. पवन को एक फांसी देने के लिए 15 हजार रुपए मिलेंगे. यानी कुल चार दोषियों को फांसी देने पर पवन जल्लाद को 60 हजार रुपए मिलेंगे.

http://VIDEO : 4 घंटे कमर तक बर्फ में चलकर 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

प्रशासन की ओर से चारों दोषियों से सजा काटने के दौरान जो कमाई की है, उसका भी आंकड़ा सामने आया है. जेल में कैदियों को कमाई करने के लिए कुछ काम मुहैया कराए जाते हैं, जिनमें वह अपनी मर्जी के अनुसार योगदान दे सकते हैं. निर्भया के दोषियों ने भी तिहाड़ में रहते हुए कुछ काम किया, अब जब उनकी सजा अंतिम पड़ाव पर पहुंची है तो जेल प्रशासन ने उसका हिसाब भी दिया है. विनय, पवन और अक्षय ने काम कर हज़ारों रुपए कमाए, लेकिन मुकेश ने जेल में कोई काम ना करने का फैसला किया. सजा के दौरान विनय ने 39 हजार रुपए, पवन ने 29 हजार रुपए, अक्षय ने 69 हजार रुपए कमाए. मुकेश ने कोई काम नहीं किया.

http://लुधियाना से पहुंचे प्रचारक, लोहड़ी उत्साहपूर्वक मनाई गई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now