আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : 4 घंटे कमर तक बर्फ में चलकर 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

Published on: January 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के एक तस्वीर सामने आई है, जो दिखाती है कि सेना सिर्फ दुश्मनों को मारने के लिए ही नहीं बल्कि आम लोगों की मदद के लिए भी हर पल तैयार रहती है. जम्मू-कश्मीर में 100 सेना के जवानों ने चार घंटे तक पैदल बर्फ में चलकर एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी डिलीवरी हुई. भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स की ओर से मंगलवार को बताया कि घाटी में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से कमर तक बर्फ गिरी हुई है.

http://लुधियाना से पहुंचे प्रचारक, लोहड़ी उत्साहपूर्वक मनाई गई

इस बीच शमीमा नाम की गर्भवती महिला को डिलीवरी होने वाली थी और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थे. लेकिन जिस गांव में वह थीं, वहां पर ऐसी कोई सुविधा नहीं थी. सेना के बयान में बताया गया है कि चार घंटे तक भारी बर्फ में 100 सेना के जवान, 30 स्थानीय नागरिक कमर तक बर्फ में चलकर आए, गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंच कर महिला ने बच्चे को जन्म दिया. अब महिला, बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया और सेना के जवानों को सलाम किया. पीएम मोदी ने शमीमा और उनके बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की.

http://धान खरीदी की मियाद 15 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च करने की जरूरत : पूनम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now