पिथौरा. सिख समाज द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा हॉल में लोहड़ी उत्साहपूर्वक मनाई गई. जिसमें सिख समाज के समस्त साध संगत शामिल हुए. कार्यक्रम में लुधियाना से पहुंचे प्रचारक समाज के सदस्यों को गुरुघर से जोड़ के अमृतधारी बनने हेतु प्रेरित किया और इससे संबंधित डेढ़ घंटे की धार्मिक फ़िल्म ‘कौर दी टौर’ दिखाई. धार्मिक फ़िल्म के बाद गुरसिखि फ़िल्म से संबंधित सवाल-जवाब भी पूछे गए जिसमें अमरप्रीत सिंह छाबड़ा, रूबी खनूजा, श्रुति आजमानी ने धार्मिक सवालों के सही जवाब देने पर प्रचारकों ने सिख समाज के अध्यक्ष जगजीत सिंह माटा के हाथों पुरुष्कार दिया. उक्त कार्यक्रम पश्चात समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई. समूह साधसंगत के लिए नाश्ते की व्यवस्था गुरदीप सिंह सलूजा व हरमीत सिंह सलूजा ने की थी. कार्यक्रम में राम उजाला एवं कोमल महंती का विशेष योगदान रहा.
http://धान खरीदी की मियाद 15 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च करने की जरूरत : पूनम
पंचायत मंत्री ने नगर निगमों में उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन मंत्री से किया आग्रह
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश के नगर निगमों में उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि नगरीय निकायों में उप महापौर के पद के संबंध में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों में स्पष्ट उल्लेख नहीं है. प्रदेश के नगर निगमों के क्षेत्रफल एवं कार्य के व्यापक स्वरूप को देखते हुए उप महापौर पद के सृजन का अधिकार महापौर को प्रत्योजित किया जाना चाहिए. सिंहदेव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से इस संबंध में शासन स्तर से स्पष्ट परिपत्र या दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है.
http://मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लॉन्च किया मोबाइल एप







