আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छुट्टी पर थे डॉक्टर, विधायक ने ऑपरेशन कर महिला की कराई डिलीवरी

Published on: August 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मिजोरम के विधायक जेडआर थियामसंगा एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल, डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर थियामसंगा ने खुद एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया और उसकी डिलीवरी कराई. विधायक थियामसंगा सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्फाई जिले के भूकंप प्रभावित सुदूर इलाकों दौरे पर थे और कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे थे. यह क्षेत्र पड़ोसी मुल्क म्यांमार की सीमा से लगता है और बहुत ही पिछड़ा हुआ माना जाता है. थियामसंगा के मुताबिक, नगुर गांव में 38 साल की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. महिला की हालत गंभीर हो रही थी और चम्फाई का स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर था.

http://सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब कोविड-19 की जांच प्रारंभ

महिला इस स्थिति में नहीं थी कि उसे 200 किलोमीटर दूर राजधानी आइजोल पहुंचाया जा सके. जब मुझे इसकी सूचना मिली तो मैं फौरन अस्पताल पहुंचा और ऑपरेशन कर महिला की सफल डिलीवरी कराई. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. बता दें कि भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात एक जवान की तबीयत खराब हो गई थी तब वह नदी पार करके इलाज के लिए पहुंच गए थे. पेशे से डॉक्टर थियामसंगा 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कांग्रेस के विधायक टीटी जोथानसंगा को हराया था. वर्तमान में वह मिजोरम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं.

http://1.46 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now