महासमुंद. साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार को 730 ग्राम ब्राउन शुगर (हीरोइन) के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 1 करोड़ 46 लाख रुपए आंकी गई है. युवक के पास से एक नग ऑटोमेटिक पिस्टल, दो नग मैक्जीन और दो नग जिंदा कारतूस बरामद की गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 21 सी व 22 तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर से नदी मोड़ होते हुए एक नीले रंग की सोल्ड मैसट्रो से एक व्यक्ति ब्राउन शुगर और ऑटोमैटिक पिस्टल की बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने आ रहा है. सूचना पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली की टीम गठित की.
http://IPL से पहले RR को बड़ा झटका, फील्डिंग कोच कोरोना पॉजिटिव
पुलिस ने नदी मोड़ पर नाकेबंदी की कुछ ही देर बाद एक नीले रंग की मैस्ट्रो के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम शंकरलाल वैष्णव पिता जोधाराम वैष्णव (30) हाल मुकाम कांशीनगर हनुमान मंदिर के पास तेलीबांधा रायपुर और स्थायी पता कानासार तहसील फलौदी जिला-जोधपुर राजस्थान बताया. तलाशी के दौरान कमर में छिपाकर रखा एक ऑटोमैटिक पिस्टल 76 एमएम व दो मैग्जीन, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक की जेब की तलाशी में पहले 50 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, गाड़ी की डिक्की से एक डिब्बे में भूरे रंग का पाउडर मादक पदार्थ 550 ग्राम ब्राउन शुगर (हीरोइन) एवं एक अन्य प्लास्टिक के डिब्बे में 180 ग्राम ब्राउन शुगर मिली. ब्राउन शुगर की राष्ट्रीय बाजार कीमत प्रतिग्राम 20 हजार रुपए आंकी जाती है.
http://VIDEO : मां ने बेटे से कहा- ‘दुआ करो 15 तारीख से स्कूल खुल जाएं’, सुनते ही रोने लगा बच्चा
इससे अलावा युवक के पास से दो नग मोबाइल, एक नग सिल्वर रंग डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, एक नग चम्मच, 25 नग जिपर वाली पॉलीथीन पैकेट, नगदी 950 रुपए बरामद की गई. इस तरह ब्राउन शुगर और सामान कुल 1 करोड़ 47 लाख 49 हजार 985 रुपए कीमती बरामद की गई है. श्री ठाकुर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. संपूर्ण कार्रवाई उनके (पुलिस अधीक्षक) निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभूरकर, एसडीओपी नारद सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक योगेश सोनी, नवधाराम खांडेकर, दिनेश ध्रुव, प्रकाशनंद, प्रवीण शुक्ला, संदीप भोई, देव कोसरिया, छत्रपाल सिंह सिन्हा, शुभम पांडेय, चम्पलेश ठाकुर, अजय जांगड़े, रवि यादव, लालाराम कुर्रे ने की.







